Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

'अगले 5-10 सालों में भारतीय महिला टीम को हराना बहुत मुश्किल होगा', बोली ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एशले गार्डनर

ऑस्ट्रेलिया की स्टार ऑलराउंडर एशले गार्डनर का मानना ​​है कि भारत में महिला क्रिकेट जिस तरह से आगे बढ़ रहा है, वो "शानदार" है और आने वाले 5-10 सालों में किसी भी टीम के लिए भारतीय महिला टीम को हराना मुश्किल चुनौती होगी।

डब्ल्यूपीएल के चौथे सीजन से पहले उन्होंने मीडिया से कहा, "पिछले तीन सालों से इस प्रतियोगिता में खेलने के बाद ये साफ हो गया है कि जो खिलाड़ी डब्ल्यूपीएल स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं, वे भारत के लिए खेल रही हैं और ये सच में बहुत बढ़िया है।"

उन्होंने कहा, "अगले 5-10 सालों में भारत एक ऐसी टीम बनने वाली है जिसे हराना बहुत मुश्किल होगा। शुक्र है कि मेरे अंतरराष्ट्रीय करियर में 10 साल से भी कम बचे हैं, इसलिए जब वे अपने टॉप पर होंगी, तो मुझे उनका सामना नहीं करना पड़ेगा, ये एक रोमांचक बात है, लेकिन एक ऑस्ट्रेलियाई होने के नाते ये डरावना भी है। ये देखकर बहुत अच्छा लगता है कि यहां खेल इतनी तेजी से बढ़ रहा है।"