Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

टी20 में वापसी चाहते हैं तो स्ट्राइक रेट में करें सुधार, पाकिस्तान के कोच ने बाबर आजम से कहा

Cricket: पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने कहा कि पूर्व कप्तान बाबर आजम को टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में खेलने के लिए स्पिन के खिलाफ अपनी बल्लेबाजी में सुधार करने और अपने स्ट्राइक रेट को बेहतर बनाने के लिए कहा गया है।

बाबर अन्य प्रारूपों में पाकिस्तान के बल्लेबाजी के आधार स्तंभ हैं, लेकिन पिछले साल के अंत में दक्षिण अफ्रीका दौरे के बाद से उन्होंने कोई टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। 30 साल के बाबर अगले महीने होने वाले एशिया कप के लिए पाकिस्तानी टीम में जगह नहीं बना पाए क्योंकि टीम प्रबंधन ने साहिबज़ादा फरहान जैसे उभरते खिलाड़ियों पर भरोसा दिखाया है।

हेसन ने शीर्ष क्रम के बल्लेबाज़ बाबर आज़म के बारे में कहा, "इसमें कोई संदेह नहीं है कि उन्हें स्पिन का सामना करने और अपने स्ट्राइक रेट में सुधार करने के लिए कहा गया है।" बाबर का टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में स्ट्राइक रेट 129 का है। हेसन ने कहा कि बाबर को ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग का इस्तेमाल अपनी 20 ओवर की बल्लेबाज़ी में सुधार लाने और वापसी करने के लिए करना चाहिए।

उन्होंने कहा, "बाबर जैसे खिलाड़ी के पास बीबीएल में खेलने और टी20 में इन क्षेत्रों में सुधार दिखाने का मौका है। वह इतना अच्छा खिलाड़ी है कि उसे नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता।" पाकिस्तान एशिया कप ग्रुप ए में अपने अभियान की शुरुआत 12 सितंबर को दुबई में ओमान के खिलाफ करेगा और दो दिन बाद उसी मैदान पर चिर प्रतिद्वंद्वी भारत से भिड़ेगा।