Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

IPL: मुंबई ने हैदराबाद को सात विकेट से हराया

आईपीएल 2025 के 41वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हराया. मुंबई की आईपीएल 2025 में यह पांचवीं और लगातार चौथी जीत है. इसके साथ ही मुंबई इंडियंस ने प्वाइंट्स टेबल में भी लंबी छलांग लगा ली है. 10 अंकों के साथ मुंबई इंडियंस प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है. रोहित शर्मा की विस्फोटक पारी के दम पर मुंबई इंडियंस ने लगातार चौथी जीत दर्ज कर सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हरा दिया. IPL 2025 के 41वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर हैदराबाद को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर केवल 143 रन ही बना पाई. जिसे रोहित शर्मा की 70 रनों की पारी के दम पर मुंबई इंडियंस ने केवल 3 विकेट खोकर 15.4 ओवर में 146 रन बनाकर हासिल कर लिया.

रोहित ने 46 गेंदों का सामना किया, जिसमें 3 छक्के और 8 चौके जमाए. इसके अलावा मुंबई की ओर से सूर्यकुमार यादव ने 19 गेंदों में 5 चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 40 रनों की विस्फोटक पारी खेली. मुंबई की ओर से रयान रिकेल्टन 11, विल जैक्स 22 और तिलक वर्मा नाबाद दो रन बनाए. गेंदबाजी में मुंबई की ओर से दीपक चाहर ने दो, बोल्ट ने 4, बुमराह और कप्तान हार्दिक पांड्या ने एक-एक विकेट चटकाए.

हैदराबाद के खिलाफ 7 विकेट की धमाकेदार जीत के साथ मुंबई इंडियंस ने प्वाइंट्स टेबल में भी दमदार वापसी की है. 5 मैच जीतकर 10 अंकों के साथ मुंबई तीसरे स्थान पर पहुंच गई है. मुंबई की यह आईपीएल 2025 में पांचवीं और लगातार चौथी जीत है.