Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

30 मई को होगा IPL 2025 का फाइनल

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) 16 मई से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को फिर से शुरू करने और टूर्नामेंट को 30 मई तक बढ़ाने की योजना बना रहा है। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण लीग को स्थगित कर दिया गया था। आईपीएल का फाइनल, जो मूल रूप से 25 मई को होना था, अब प्लेऑफ़ सहित शेष 12 मैचों को समायोजित करने के लिए 30 मई को खेले जाने की उम्मीद है। 

इस साल का IPL रोमांच, प्रतिस्पर्धा और कुछ चौंकाने वाले नतीजों से भरा रहा है। कई युवा खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सबका दिल जीत लिया, तो कई दिग्गज सितारों ने अपने अनुभव से मैच का रुख पलटा। ऐसे में अब फैंस की निगाहें उस दो टीमों पर टिकी हैं, जो फाइनल तक का सफर तय करेंगी।

IPL 2025 का फाइनल 30 मई को होगा, और इसे देशभर के खेल चैनलों और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर लाइव देखा जा सकेगा। क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह एक ऐसा अवसर होगा जब पूरा देश एक साथ टीवी स्क्रीन के सामने बैठकर हर बॉल, हर चौका और हर छक्का का जश्न मनाएगा।