Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

IPL 2025: वरुण चक्रवर्ती पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना

कोलकाता नाइट राइडर्स के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती पर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और उनके खाते में एक डिमेरिट अंक जोड़ दिया गया है। प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी चेन्नई की टीम ने बुधवार को ईडन गार्डन्स में दो विकेट से जीत हासिल की। इससे कोलकाता की टीम के बीच प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना लगभग खत्म हो गई है।

आईपीएल के बयान में घटना का ब्योरा दिए बिना कहा गया है, ‘‘वरुण चक्रवर्ती ने अनुच्छेद 2.5 के तहत लेवल 1 का अपराध और मैच रेफरी का फैसला स्वीकार कर लिया है। आचार संहिता के लेवल 1 के उल्लंघन के लिए, मैच रेफरी का निर्णय अंतिम होता है।’’

अनुच्छेद 2.5 किसी भी ‘‘किसी खिलाड़ी द्वारा उपयोग की जाने वाली भाषा या इशारे से संबंधित है जो आउट होने पर बल्लेबाज की ओर निर्देशित होता है।’’ मैच में दो विकेट हासिल करने वाले चक्रवर्ती ने डेवाल्ड ब्रूइस को 52 रन पर आउट करने के बाद उन्हें मैदान छोड़ने का इशारा किया था। दक्षिण अफ्रीका के इस बल्लेबाज ने चेन्नई की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।