Breaking News

कोलकाता समेत आसपास के जिलों में भारी बारिश, 19 जुलाई तक भारी वर्षा का अलर्ट जारी     |   न्यूजीलैंड में 6.3 तीव्रता का तेज भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी     |   रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठ नेटवर्क पर ED का बड़ा एक्शन, कई राज्यों में छापेमारी     |   दिल्ली: रेखा गुप्ता कैबिनेट ने ₹400 करोड़ से अधिक की 'स्टार्टअप और इन्क्यूबेशन नीति' को दी मंजूरी     |   तृणमूल कांग्रेस की सांसद कोयल मल्लिक ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया     |  

IPL 2025: आरसीबी ने राजस्थान रॉयल्स को 11 रनों से हराया

IPL 2025 का 42वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की टीम ने राजस्थान को 206 रनों का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने उतरी राजस्थान 20 ओवर में 194 रन ही बना पाई। आरसीबी ने राजस्थान को 11 रनों से हरा दिया।  

जोश हेजलवुड के 33 रन देकर चार विकेट लेने की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुरुवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को 11 रनों से हरा दिया। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में आरसीबी की यह पहली घरेलू मैदान पर जीत है। दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स की टीम लगातार 5वां मुकाबला हार गई और लगभग प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई। उन्हें आखिरी 2 ओवर में जीत के लिए 18 रन की जरूरत थी लेकिन आखिरी 12 गेंदों में बेंगलुरु के गेंदबाजों ने सिर्फ 6 रन खर्च किए और 3 विकेट चटकाकर मैच अपने नाम कर लिया।

विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल के अर्धशतकों के साथ-साथ टिम डेविड और जितेश शर्मा की शानदार पारियों की बदौलत आरसीबी ने 205/5 का स्कोर बनाया, जो इस सीजन में घरेलू मैदान पर उनका सर्वोच्च स्कोर था। इसके बाद आरआर के बल्लेबाजों ने पूरी ताकत से खेलते हुए लक्ष्य का पीछा किया। लेकिन, लक्ष्य हासिल नहीं कर सके। हेजलवुड ने अपनी टीम के लिए एक यादगार ओवर फेंका, जिसमें उन्होंने सिर्फ एक रन दिया और दो विकेट लेकर आरसीबी की जीत पक्की कर दी और अपने घरेलू दर्शकों को जश्न मनाने का मौका दिया। आरआर एक बार फिर लक्ष्य हासिल करने में असफल रही।