आईपीएल 2025 में सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया। इसकी वजह से एसआरएच प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है। मैच रद्द होने की वजह से दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला। हैदराबाद के अब 11 मैचों में सात अंक हैं, जबकि दिल्ली के 11 मैचों में 13 अंक हो गए हैं और वो अंक तालिका में पांचवें नंबर पर है। सनराइजर्स ने कप्तान पैट कमिंस की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से दिल्ली कैपिटल्स को सात विकेट पर 133 रन के स्कोर पर रोक दिया। हालांकि, बारिश के कारण हैदराबाद की पारी शुरू नहीं हो सकी।
कमिंस की धारदार गेंदबाजी के सामने दिल्ली ने 29 रन तक पांच विकेट गंवा दिए थे, लेकिन टीम ट्रिस्टन स्टब्स के 41 और आशुतोष शर्मा के भी 41 रन की उपयोगी पारियों और दोनों के बीच सातवें विकेट की 66 रन की साझेदारी की सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में सफल रही।
राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बाद सनराइजर्स प्ले ऑफ में न पहुंच पाने वाली तीसरी टीम है। वहीं अक्षर पटेल की टीम की उम्मीदें अब भी बरकरार हैं।
IPL 2025: बारिश से रद्द हुआ मैच, सनराइजर्स प्लेऑफ की दौड़ से बाहर
You may also like
हाइलो ओपन: पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन फाइनल में पहुंचे, अनमोल खरब और फ्रांस के पोपोव को दी शिकस्त.
एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने जीते दो स्वर्ण, योगी सरकार ने उपलब्धि पर जताया गर्व.
Asian Para Games 2026: भारतीय पैरालंपिक चैंपियन हरविंदर सिंह और विजय सुंडी को पैरा रिकर्व पुरूष युगल तीरंदाजी में स्वर्ण.
Asian Para Games 2026: हानी और संदीप ने विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण.