पंजाब किंग्स के हरफनमौला ग्लेन मैक्सवेल पर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन के कारण मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और एक डिमेरिट अंक लगाया गया है। छत्तीस वर्ष के मैक्सवेल ने धारा 2.2 के तहत लेवल एक का अपराध स्वीकार कर लिया है जो मैच के दौरान साजोसामान को नुकसान पहुंचाने के संबंध में है।
बीसीसीआई ने एक ईमेल में कहा ,‘‘पंजाब किंग्स के हरफनमौला ग्लेन मैक्सवेल पर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ न्यू पीसीए स्टेडियम में खेले गए मैच के दौरान आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन करने के कारण मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है । इसके अलावा उन पर एक डिमेरिट अंक भी लगाया गया है।’’
इसमें कहा गया,‘‘ग्लेन मैक्सवेल ने अपराध और मैच रैफरी द्वारा सुनाई गई सजा स्वीकार कर ली है। लेवल एक के अपराध में मैच रैफरी का फैसला अंतिम और सर्वमान्य होता है।’’ बल्ले और गेंद से फॉर्म के लिये जूझ रहे मैक्सवेल ने चेन्नई के स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को दूसरी ही गेंद पर रिटर्न कैच दे दिया था। पंजाब ने हालांकि मैच 18 रन से जीता।
IPL 2025: आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर अब ग्लेन मैक्सवेल पर लगा जुर्माना
You may also like
हाइलो ओपन: पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन फाइनल में पहुंचे, अनमोल खरब और फ्रांस के पोपोव को दी शिकस्त.
एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने जीते दो स्वर्ण, योगी सरकार ने उपलब्धि पर जताया गर्व.
Asian Para Games 2026: भारतीय पैरालंपिक चैंपियन हरविंदर सिंह और विजय सुंडी को पैरा रिकर्व पुरूष युगल तीरंदाजी में स्वर्ण.
Asian Para Games 2026: हानी और संदीप ने विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण.