आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स को 13 अप्रैल को दोहरा झटका लगा। घरेलू मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला मुंबई इंडियंस से हुआ जिसे एमआई ने 12 रनों से जीत लिया। एमआई ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 205 रन बनाए थे लेकिन डीसी 19 ओवर में 193 रन पर ऑल आउट हो गई। इसके अलावा स्लो ओवर रेट की वजह से डीसी के कप्तान अक्षर पटेल पर 12 लाख का जुर्माना भी लगाया गया।
बीसीसीआई ने बताया है कि 'दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल पर जुर्माना लगाया गया है, क्योंकि उनकी टीम ने अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में मुंबई इंडियंस के खिलाफ टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के मैच नंबर 29 के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखी। चूंकि यह आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत इस सीजन में उनकी टीम का पहला अपराध था, जो न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित है, इसलिए पटेल पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया'
इस आईपीएल में डीसी की ये पहली हार थी। हालांकि कप्तान अक्षर को ज्यादा कामयाबी नहीं मिला है। अब तक खेले गए पांच मैचों में अक्षर न तो कई विकेट ले पाए हैं और न ही कोई बड़ी पारी खेल पाए हैं। अक्षर ने अब तक इस आईपीएल में कुल 67 रन बनाए।
IPL 2025: अक्षर पटेल को दोहरा झटका, लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना
You may also like
हाइलो ओपन: पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन फाइनल में पहुंचे, अनमोल खरब और फ्रांस के पोपोव को दी शिकस्त.
एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने जीते दो स्वर्ण, योगी सरकार ने उपलब्धि पर जताया गर्व.
Asian Para Games 2026: भारतीय पैरालंपिक चैंपियन हरविंदर सिंह और विजय सुंडी को पैरा रिकर्व पुरूष युगल तीरंदाजी में स्वर्ण.
Asian Para Games 2026: हानी और संदीप ने विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण.