Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

IPL 2025: एलएसजी ने टॉस जीता, हिम्मत सिंह मार्श की जगह लेंगे

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने यहां इंडियन प्रीमियर लीग मैच में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। 

लखनऊ की टीम ने अंतिम एकादश में एक बदलाव करते हुए मिचेल मार्श की जगह हिम्मत सिंह को शामिल किया। मार्श की बेटी बीमार है इसलिए वह इस मैच में नहीं खेल रहे।

गुजरात टाइटन्स ने भी एक बदलाव किया है। कुलवंत खेजरोलिया की जगह वाशिंगटन सुंदर को अंतिम एकादश में दी गई।

टीमें:

लखनऊ सुपर जायंट्स:
 एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर और कप्तान), हिम्मत सिंह, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, आकाश दीप, दिग्वेश सिंह राठी, आवेश खान, रवि बिश्नोई।

गुजरात टाइटंसः  

साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शेरफाने रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, अरशद खान, राशिद खान, आर साई किशोर, मोहम्मद सिराज।