Breaking News

कोलकाता समेत आसपास के जिलों में भारी बारिश, 19 जुलाई तक भारी वर्षा का अलर्ट जारी     |   न्यूजीलैंड में 6.3 तीव्रता का तेज भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी     |   रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठ नेटवर्क पर ED का बड़ा एक्शन, कई राज्यों में छापेमारी     |   दिल्ली: रेखा गुप्ता कैबिनेट ने ₹400 करोड़ से अधिक की 'स्टार्टअप और इन्क्यूबेशन नीति' को दी मंजूरी     |   तृणमूल कांग्रेस की सांसद कोयल मल्लिक ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया     |  

IPL 2025: कोलकाता ने राजस्थान रॉयल्स को 8 विकेट से हराया

आईपीएल 2025 के छठे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को 8 विकेट से हरा दिया है. केकेआर की इस सीजन यह पहली जीत है. वहीं राजस्थान की लगातार दूसरी हार है. राजस्थान ने इस मैच में पहले खेलने के बाद 20 ओवर में 9 विकेट पर 151 रन बनाए थे. जवाब में केकेआर ने 18वें ओवर में सिर्फ दो विकेट खोकर लक्ष्य का पीछा कर लिया. केकेआर के लिए क्विंटन डिकॉक ने 61 गेंद में नाबाद 97 रनों की पारी खेली. उनके बल्ले से 8 चौके और 6 छक्के निकले. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 151 रन बनाए। जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 17.3 ओवर में दो विकेट गंवाकर 153 रन बनाए और आठ विकेट से मुकाबला जीत लिया।

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत राजस्थान रॉयल्स (आरआर) को आठ विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत हासिल कर ली। बुधवार को गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 151 रन बनाए। जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 17.3 ओवर में दो विकेट गंवाकर 153 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

152 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर को मोईन अली और क्विंटन डिकॉक ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 41 रनों की साझेदारी हुई। अली को महीश तीक्षणा ने रनआउट किया। इसके बाद डिकॉक को कप्तान अजिंक्य रहाणे का साथ मिला। दोनों ने 24 गेंदों में 29 रन जोड़े। 

रहाणे को वानिंदु हसरंगा ने 11वें ओवक की पहली गेंद पर तुषार देशपांडे के हाथों कैच कराया। वह 15 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज डिकॉक को इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर आए अंगकृष रघुवंशी का साथ मिला। दोनों ने 83 रनों की नाबाद साझेदारी के साथ टीम को जीत दिलाई। डिकॉक इस मुकाबले में 97 और रघुवंशी 22 रन बनाकर नाबाद रहे। राजस्थान के लिए हसरंगा के अलावा किसी भी गेंदबाज को कोई सफलता नहीं मिली।