Breaking News

कोलकाता समेत आसपास के जिलों में भारी बारिश, 19 जुलाई तक भारी वर्षा का अलर्ट जारी     |   न्यूजीलैंड में 6.3 तीव्रता का तेज भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी     |   रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठ नेटवर्क पर ED का बड़ा एक्शन, कई राज्यों में छापेमारी     |   दिल्ली: रेखा गुप्ता कैबिनेट ने ₹400 करोड़ से अधिक की 'स्टार्टअप और इन्क्यूबेशन नीति' को दी मंजूरी     |   तृणमूल कांग्रेस की सांसद कोयल मल्लिक ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया     |  

IPL: रोहित और सूर्या की जबरदस्त पारी, मुंबई ने चेन्नई को 9 विकेट से हराया

कल के शानदार मैच में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 9 विकेट से हरा दिया। वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में सीएसके की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के खेल में 176 रन बनाए थे। इसके जवाब में मुंबई की टीम ने सिर्फ 15.4 ओवर में 177 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। मुंबई की यह इस सीजन में 8 मैचों में चौथी जीत है। वहीं सीएसके को इस सीजन में छठी हार का सामना करना पड़ा है।

सीएसके के खिलाफ इस मुकाबले में सबसे पहले रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस की तरफ से मैदान पर उतरे थे। रायन रिकेल्टन के साथ पारी की शुरुआत करते हुए रोहित शर्मा ने पहली गेंद से अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया था। धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा ने सिर्फ 33 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी की। रोहित शर्मा की इस सीजन में यह पहली फिफ्टी थी। रोहित मुंबई के लिए 45 गेंद में 76 रन बनाकर आउट हो गए जिसमें 4 चौके और 6 छक्के शामिल थे।

मुंबई इंडियंस के खिलाफ इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की गेंदबाजी बहुत ही साधारण रही। सीएसके की तरफ से रविंद्र जडेजा के अलावा और कोई भी गेंदबाज विकेट लेने में सफल नहीं रहे। इसके अलावा इस मैच में एमएस धोनी की कप्तानी का भी जादू नहीं चला। धोनी ने टीम के अपने सबसे अहम गेंदबाज माथिसा पाथिराना को 14वें ओवर में बॉलिंग के लिए बुलाया। इस कारण भी सीएसके मैच में पिछड़ गई।