भारतीय टीम के युवा ऑल राउंडर नीतिश कुमार रेड्डी के नाबाद शतक की मदद से भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन खराब रोशनी के कारण खेल जल्दी समाप्त किए जाने पर नौ विकेट खोकर 358 रन बना लिए थे। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के पहली पारी के 474 रन से 116 रन पीछे है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने पर रेड्डी 105 और मोहम्मद सिराज दो रन बनाकर खेल रहे थे।
भारत के लिए तीसरे दिन काफी शानदार रहा, भले ही टीम इंडिया ने शुरुआत में ऋषभ पंत 28, रविंद्र जडेजा 17 के रूप में जल्द दो विकेट गंवा दिए। इसके बाद नीतीश रेड्डी ने वाशिंगटन सुदंर के साथ मिलकर आठवें विकेट के लिए 127 रनों की साझेदारी कर डाली।
वाशिंगटन सुंदर ने 162 गेंदों में एक चौके की मदद से 50 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने नीतीश रेड्डी का साथ दिया, जिसके चलते वे भी अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर का पहला शतक लगा पाए। ये उनके टेस्ट करियर का भी पहला शतक है। नीतीश ने 171 बॉल में 10 चौके और एक छक्के की मदद से शतक पूरा किया। ऑस्ट्रेलिया के लिए पैट कमिंस और स्कॉट बोलैंड ने तीन-तीन विकेट लिए ।
IND VS AUS: तीसरे दिन का खेल समाप्त, टीम इंडिया की उम्मीदें बरकरार
You may also like
ICC T20 Rankings: अभिषेक और किशन बल्लेबाजी में पहले दो स्थान पर, वरुण गेंदबाजी में शीर्ष से खिसके.
CM फडणवीस ने टी20 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे को किया सम्मानित.
अयोध्या में बनेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, भूमि हस्तांतरण को योगी कैबिनेट की मंजूरी.
'धोनी-रोहित के एलीट क्लब में शामिल होकर अच्छा लग रहा', टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद बोले सूर्यकुमार यादव.