तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की गेंदबाजों की रैंकिंग में अपने रेटिंग अंक 904 पर पहुंचा कर स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के भारतीय रिकॉर्ड की बराबरी की। बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिस्बेन में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में 94 रन देकर नौ विकेट लिए थे जिससे उन्हें 14 रेटिंग अंक मिले। इससे उन्होंने न सिर्फ अश्विन के रिकॉर्ड की बराबरी की बल्कि गेंदबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर अपनी स्थिति भी मजबूत की।
बुमराह के पास अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गुरुवार से शुरू होने वाले चौथे टेस्ट मैच में अच्छा प्रदर्शन करके अश्विन को पीछे छोड़कर नया भारतीय रिकार्ड बनाने का मौका होगा। अश्विन ने दिसंबर 2016 में यह उपलब्धि हासिल की थी। इस ऑफ स्पिनर ने हाल में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। दक्षिण अफ्रीका के कैगिसो रबाडा (856) और ऑस्ट्रेलिया के जोश हेज़लवुड (852) भारतीय गेंदबाज के बाद क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं ।
भारत के खिलाफ मौजूदा श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन करने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रैविस हेड बल्लेबाजों की टेस्ट रैंकिंग में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके 825 रेटिंग अंक हैं। वह अभी इंग्लैंड के जो रूट (895) और हैरी ब्रूक (876) और न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन (867) से पीछे हैं। ऑल राउंडर की सूची में भारत के रविंद्र जडेजा 424 रेटिंग अंकों के साथ शीर्ष पर बने हुए हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने गाबा में तीसरे टेस्ट में अपने चार विकेट और 42 रन की बदौलत शीर्ष 10 में जगह बना ली है।
ICC Rankings: जसप्रीत बुमराह ने रविचंद्रन अश्विन के रिकॉर्ड की बराबरी की
You may also like
हाइलो ओपन: पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन फाइनल में पहुंचे, अनमोल खरब और फ्रांस के पोपोव को दी शिकस्त.
एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने जीते दो स्वर्ण, योगी सरकार ने उपलब्धि पर जताया गर्व.
Asian Para Games 2026: भारतीय पैरालंपिक चैंपियन हरविंदर सिंह और विजय सुंडी को पैरा रिकर्व पुरूष युगल तीरंदाजी में स्वर्ण.
Asian Para Games 2026: हानी और संदीप ने विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण.