Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

ICC ने चौथे एशेज टेस्ट की पिच को 'असंतोषजनक' करार दिया, MCG पर एक डिमेरिट अंक

Ashes Test: आईसीसी ने मेलबर्न में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए चौथे एशेज टेस्ट की पिच को सोमवार को असंतोषजनक करार दिया और एमसीजी पर एक डिमेरिट अंक भी लगा दिया। मैच रैफरी जैफ क्रो ने अपनी समीक्षा रिपोर्ट में कहा था कि पिच गेंदबाजों की जरूरत से ज्यादा मदद कर रही थी। चौथे टेस्ट के पहले दिन 20 विकेट गिरे। इंग्लैंड ने दो दिन के भीतर टेस्ट जीत लिया था।

आईसीसी ने एक बयान में कहा,‘‘चौथे एशेज टेस्ट के लिये मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड की पिच असंतोषजनक थी जिसके लिए आईसीसी पिच और आउटफील्ड मॉनिटरिंग प्रक्रिया के तहत एमसीजी पर एक डिमेरिट अंक लगाया गया है।’’

छह डिमेरिट अंक होने पर मैदान पर एक साल तक का प्रतिबंध लग सकता है। क्रो ने कहा,‘‘ एमसीजी की पिच गेंदबाजों की जरूरत से ज्यादा मदद कर रही थी। पहले दिन 20 और दूसरे दिन 16 विकेट इस पर गिरे और कोई बल्लेबाज अर्धशतक भी नहीं बना सका। यह पिच असंतोषजनक थी और एमसीजी पर एक डिमेरिट अंक लगाया गया है।’’

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भी पिच की निंदा की थी। आस्ट्रेलिया पहले तीन टेस्ट और श्रृंखला जीत चुका है। पांचवां और आखिरी टेस्ट चार जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा।