Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

टी20 विश्व कप में बांग्लादेश की जगह लेगा स्कॉटलैंड, ICC ने BCB को किया सूचित

T20 World Cup 2026: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने आधिकारिक तौर पर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) को सूचित कर दिया है कि आगामी टी20 विश्व कप में बांग्लादेश की जगह अब स्कॉटलैंड खेलेगा।

ये फैसला बांग्लादेश द्वारा सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए भारत यात्रा से इनकार करने के बाद लिया गया। पता चला है कि चेयरमैन जय शाह सहित आईसीसी के वरिष्ठ अधिकारी शुक्रवार को दुबई में मौजूद थे। देर शाम बीसीबी अध्यक्ष अमिनुल इस्लाम बुलबुल को एक ईमेल भेजकर वैश्विक संस्था के फैसले से अवगत कराया गया।

आईसीसी के एक सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, ‘‘कल शाम बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष को ईमेल भेजकर सूचित किया गया कि उनके बोर्ड ने भारत आने या नहीं आने के फैसले पर 24 घंटे की समय-सीमा के भीतर आधिकारिक रूप से आईसीसी को कोई जवाब नहीं दिया, इसलिए यह निर्णय लिया गया।’’

सूत्र ने कहा, ‘‘बीसीबी ने आईसीसी को औपचारिक जानकारी देने से पहले ढाका में प्रेस कॉन्फ्रेंस की जो प्रोटोकॉल का उल्लंघन था। उन्हें स्पष्ट रूप से बता दिया गया है कि उनकी जगह अब किसी और टीम को शामिल किया जा रहा है।’’ बांग्लादेश के खेल मंत्रालय के सलाहकार आसिफ नजरुल ने आईसीसी की ओर से बार बार सुरक्षा आश्वासन दिए जाने के बावजूद भारत यात्रा के खिलाफ सलाह दी थी।

वहीं क्रिकेट स्कॉटलैंड ने कहा है कि उसे अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं मिली है। हालांकि ऐसा लगता है कि औपचारिक सूचना मिलना अब केवल समय की बात है। इस तरह स्कॉटलैंड ग्रुप चरण में अपने चार मुकाबले वेस्टइंडीज (सात फरवरी), इटली (नौ फरवरी) और इंग्लैंड (14 फरवरी) के खिलाफ कोलकाता में खेलेगा जबकि नेपाल के खिलाफ उसका मैच 17 फरवरी को मुंबई में होगा।