Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

मुझे कोई पछतावा नहीं, भाग्यशाली रहा कि लंबे समय तक खेला... संन्यास लेने के बाद चेतेश्वर पुजारा

Cheteshwar Pujara Retirement: चेतेश्वर पुजारा ने पिछले दो सालों से कोई कोई टेस्ट क्रिकेट नहीं खेला था और अब उन्होंने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया। इस पर पुजारा ने कहा कि उन्हें अपने फैसले पर कोई पछतावा नहीं है। 37 वर्षीय पुजारा ने रविवार को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की थी। उन्होंने 103 टेस्ट मैचों में 19 शतकों की मदद से 43 से ज़्यादा की औसत से 7195 रन बनाए।

पुजारा ने 2010 में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था, लेकिन 2012 में राहुल द्रविड़ के संन्यास के बाद, उन्होंने अगले दशक के लिए तीसरे नंबर पर अपनी दमदार जगह बनाई। ऑस्ट्रेलिया के उनके दो यादगार दौरे रहे, लेकिन 2018-19 की सीरीज़, जहां उन्होंने 1258 गेंदों का सामना करते हुए तीन शतकों की मदद से 521 रन बनाए थे। ये पारी हमेशा उनकी यादगार पारी रहेगी।

एक दशक से भी ज़्यादा समय तक चेतेश्वर पूजारा नंबर 3 पर अडिग, अटल और प्रभावी तौर पर भारत की दीवार रहे। वे खेल से विदा लेते हुए अपने पीछे एक ऐसी विरासत छोड़ गए हैं जो प्रतिभा पर ही नहीं, बल्कि लचीलेपन और आर्ट ऑफ बैटिंग टाइम पर आधारित है।