Breaking News

आज से दो दिन अयोध्या दौरे पर CM योगी, कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा     |   SIR के खिलाफ आज कोच्चि में CJP का प्रदर्शन, विरोध मार्च का ऐलान     |   मिडटर्म में हार के बाद ट्रंप का एक्शन, व्हाइट हाउस चीफ ऑफ स्टाफ बदला     |   यमन में बाजार पर हवाई हमले से मची तबाही, 30 की मौत का दावा     |   यमन में बाजार पर हवाई हमले से मची तबाही, 30 की मौत का दावा     |  

फैसला लेने के लिए बहुत समय है, IPL में अपने भविष्य पर बोले MS Dhoni

चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपने भविष्य के बारे में दुनिया को अटकलें लगाने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने कहा कि अगले सत्र में वो वापसी करेंगे या नहीं, इस पर फैसला लेने के लिए पूरा समय लेंगे। उन्होंने कहा कि अब वो रांची में अपनी बाइक की सवारी का आनंद लेंगे। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के साधारण सत्र के बाद अटकले लगाई जाने लगी हैं कि आने वाले सत्र में टीम पूरी तरह से बदल सकती है और प्रतिष्ठित धोनी बल्लेबाज के रूप में टीम में नहीं होंगे। 

ये 43 वर्षीय खिलाड़ी बल्लेबाजी क्रम में निचले स्थान पर खेलने लगा है और इस सत्र में प्रभाव नहीं डाल पाया। इसलिए टीम के आखिरी लीग मैच के बाद उनके भविष्य के बारे में सवाल उठना लाजिमी था। धोनी ने कहा कि प्रदर्शन में गिरावट कभी भी उनके संन्यास के फैसले का कारण नहीं हो सकती। 

धोनी ने उम्मीद जताई कि अगले साल जब रुतुराज गायकवाड़ चोट से उबरकर वापसी करेंगे तो सीएसके का सीजन अच्छा रहेगा और उन्होंने मजाक में कहा कि वो मुझसे ठीक 25 साल छोटा है, इससे मुझे लगता है कि मैं बूढ़ा हूं। 2025 के आईपीएल सीजन के बारे में बात करते हुए धोनी ने माना कि बल्लेबाजी ने उन्हें निराश किया है।