Breaking News

दिल्ली: गीता कॉलोनी फ्लाईओवर से बाइक सवार 3 लोग गिरे, गंभीर रूप से घायल     |   ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीएर स्टार्मर ने इस्तीफे का ऐलान किया     |   फिरोजाबाद: CM योगी ने 658 करोड़ की 81 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया     |   निहंग-व्यापारी विवाद: पंजाब के CM भगवंत की उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से बातचीत हुई     |   उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने हरदोई में हुए पुल हादसे का संज्ञान लिया     |  

Uttar Pradesh: मीरजापुर में फांसी पर लटके मिले पति-पत्नी, सुसाइड नोट बरामद

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में एक पुरुष और उसकी पत्नी के शव उनके घर में पंखे से लटका हुआ मिला। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि घटनास्थल से एक कथित आत्महत्या पत्र भी बरामद हुआ है, जिसमें महिला ने लिखा है कि उन्होंने ये कदम अपनी मर्जी से उठाया है और किसी को भी परेशान नहीं किया जाना चाहिए।

ये घटना चिल्ह क्षेत्र के श्रीपत्ती गांव में घटी, जहां रोहित विश्वकर्मा (27) और उनकी पत्नी सरस्वती विश्वकर्मा (23) एक ही पंखे से साड़ी के सहारे लटके हुए पाए गए। पुलिस के अनुसार घटना की जानकारी सुबह करीब 10 बजे मिली जब दंपति ने अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोला। रोहित के छोटे भाई ने बार-बार दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब न मिलने पर उसने खिड़की से झांककर शोर मचाया।

परिवार के सदस्यों ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और दोनों को लटका हुआ पाया। चिल्ह पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि दंपति घर की ऊपरी मंजिल पर रहते थे, जबकि रोहित के पिता और भाई निचली मंजिल पर रहते थे।

पुलिस ने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही महिला के परिवार के सदस्य भी मौके पर पहुंच गए थे।