Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

किंग चार्ल्स ने की भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम से मुलाकात, गिल से लॉर्ड्स टेस्ट के बारे में किया सवाल

London: किंग चार्ल्स तृतीय ने लॉर्ड्स टेस्ट में मोहम्मद सिराज के आउट होने को "दुर्भाग्यपूर्ण" माना।  मंगलवार को लंदन के क्लेरेंस हाउस के उद्यान में भारत की पुरुष और महिला क्रिकेट टीमों का स्वागत करते हुए शुभमन गिल से इस बारे में पूछे बिना किंग चार्ल्स तृतीय खुद को नहीं रोक पाए।

76 साल के किंग चार्ल्स तृतीय ने भारतीय क्रिकेटरों के साथ क्रिकेट पर चर्चा करने में काफी समय बिताया। इस मुलाकात को पुरुष टीम के कप्तान गिल ने मीडिया से बातचीत के दौरान "अद्भुत" करार दिया। भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी किंग से मुलाकात पर खुशी जाहिर की।

ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोराईस्वामी और उप-उच्चायुक्त सुजीत घोष के साथ बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला और सचिव देवजीत सैकिया भी मौजूद रहे। इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन ब्रिटिश एशियन ट्रस्ट ने किया जो दक्षिण एशिया में गरीबी, असमानता और अन्याय से निपटने के लिए किंग चार्ल्स तृतीय ने बनाई है।