Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

Boxing: भारतीय मुक्केबाजों का दबदबा जारी, हितेश ने पूर्व विश्व चैंपियन ओकाजावा को हराया

Boxing: युवा हितेश गुलिया ने अपने कैरियर की सबसे बड़ी जीत दर्ज करते हुए दो बार के विश्व चैंपियनशिप पदक विजेता और एशियाई खेलों के चैंपियन जापान के सेवोन ओकाजावा को हरा दिया और इसके साथ ही विश्व कप फाइनल्स में सोमवार को दूसरे दिन भी भारतीय मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी रहा।

हितेश ने 70 किलो वर्ग में 3-2 से मिली जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह बना ली। जदुमणि सिंह (50 किलो), पवन बर्तवाल (55 किलो), सुमित कुंडू (75 किलो) और नवीन कुमार (90 किलो) भी अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले जीत गए।

भारत के अब 20 पदक पक्के हो गए हैं, क्योंकि नौ मुक्केबाजों ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले जीत लिये, जबकि 11 मुक्केबाज अभियान की शुरूआत ही सेमीफाइनल या फाइनल से कर रहे हैं। सेना के बर्तवाल ने विश्व मुक्केबाजी कप के स्वर्ण पदक विजेता कजाखस्तान के अल्तिनबेक नूरसुल्तान को 5-0 से हराया।

सुमित ने दक्षिण कोरिया के किम हियोन ताए को 75 किलो वर्ग के क्वार्टर फाइनल में 5-0 से मात दी। वहीं स्ट्रांजा 2024 पदक विजेता नवीन ने कजाखस्तान के बेकत तंगातार को हराया।