Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

वो एक सच्चा योद्धा है, जिसे आप अपनी टीम में चाहते हैं... जो रूट ने की मोहम्मद सिराज की तारीफ

Ind vs Eng: कई बेहतरीन गेंदबाजों को नाकाम करने वाले इंग्लैंड के महान बल्लेबाज जो रूट ने भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की तारीफ की। ओवल में खेले जा रहे पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच के चौथे दिन के खेल के बाद उन्होंने सिराज को 'असली योद्धा' बताया।

सिराज पांच मैचों की सीरीज से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। जसप्रीत बुमराह की गैर मौजूदगी में महत्वपूर्ण विकेट लेकर इस मौके का भरपूर फायदा उठाया और मौजूदा टेस्ट मैच में मैराथन स्पेल डाले।

रूट ने कहा, "वो एक योद्धा है, वो एक सच्चा योद्धा है। वो ऐसा खिलाड़ी है जिसे आप अपनी टीम में चाहते हैं; वो इसी तरह का चरित्र है। वो भारत के लिए पूरी मेहनत करता और इसका श्रेय उसे जाता है, वो जिस तरह से क्रिकेट को अपनाता है। कभी-कभी उसमें बनावटी गुस्सा आ जाता है, जो मुझे साफ दिखाई देता है। वो वाकई एक अच्छा खिलाड़ी है, लेकिन वो इसके लिए बहुत मेहनत करता है। वो एक बहुत ही कुशल खिलाड़ी है; यही वजह है कि उसने इतने सारे विकेट लिए हैं।"