Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

PKL 12: हरियाणा स्टीलर्स की जीत से बदली पॉइंट्स टेबल, मैच में दिखा शिवम पटारे का जलवा

PKL 12: हरियाणा स्टीलर्स ने बुधवार रात जयपुर के एसएमएस इंडोर स्टेडियम में पटना पाइरेट्स को कड़ी टक्कर देते हुए उन्हें 43-32 से हरा दिया। इस मैच को जीतने के साथ ही हरियाणा स्टीलर्स को पॉइंट्स टेबल में भी तगड़ा फायदा मिला है।

मैच में हरियाणा स्टीलर्स के शिवम पटारे का कमाल का प्रदर्शन देखने को मिला। पटना पायरेट्स के खिलाफ शिवम पतारे ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए कुल 15 अंक हासिल किए। उनके इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत हरियाणा स्टीलर्स की टीम इस मैच में पटना पायरेट्स को हराने में कामयाब रही। शिवम के अलावा हरियाणा स्टीलर्स की तरफ से विनय ने 6 अंक हासिल किए। इसके अलावा जयदीप दहिया ने 5 टेकल पॉइंट्स हासिल किए थे।

इस मैच में पटना पायरेट्स को हराने के साथ ही हरियाणा स्टीलर्स को पॉइंट्स टेबल में भी फायदा मिला है। हरियाणा स्टीलर्स अब पॉइंट्स टेबल में चौथे पायदान पर पहुंच गई है। हरियाणा ने अभी तक इस सीजन में 6 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम को 4 में जीत और 2 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। फिलहाल हरियाणा के 8 अंक हो गए हैं।

वहीं पटना पायरेट्स का पॉइंट्स टेबल में काफी बुरा हाल है। टीम महज 2 अंक के साथ 11वें पायदान पर है। पटना ने अभी तक 6 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम को महज 1 मैच में ही जीत मिल पाई है।