स्टार बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर जनवरी में आयरलैंड के खिलाफ घरेलू श्रृंखला के लिए आराम दिए जाने के बाद इस महीने के अंत में श्रीलंका में शुरू होने वाली एकदिवसीय त्रिकोणीय श्रृंखला में भारत की महिला टीम की कमान संभालेगी। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की महिला चयन समिति ने 27 अप्रैल से 11 मई तक होने वाले टूर्नामेंट के लिए 15 सदस्यीय टीम का चयन किया है जिसमे स्मृति मंधाना को उप कप्तान नियुक्त किया गया है।
भारत और श्रीलंका के अलावा इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाली तीसरी टीम दक्षिण अफ्रीका की है। डबल राउंड रोबिन आधार पर होने वाले इस टूर्नामेंट में भारत अपना पहला मैच 27 अप्रैल को श्रीलंका के खिलाफ खेलेगा। हर-हर टीम चार-चार मैच खेलेगी तथा शीर्ष पर रहने वाली जो टीमें फाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी जो 11 मई को खेला जाएगा। सभी मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाएंगे।
बीसीसीआई ने कहा कि तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर और टिटास साधु चोटिल है और इसलिए उनके चयन पर विचार नहीं किया गया। टीम में काशवी गौतम, श्री चरणी और शुचि उपाध्याय भी शामिल हैं। इन तीनों ने अभी तक कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। हरमनप्रीत को आयरलैंड के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू एकदिवसीय श्रृंखला (10-15 जनवरी) के लिए आराम दिया गया था, जिसे भारत ने 3-0 से जीता था।
मंधाना ने उस समय टीम का नेतृत्व किया था और दीप्ति शर्मा ने उप कप्तान की भूमिका निभाई थीं। दिसंबर 2024 में वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू श्रृंखला के दौरान हरमनप्रीत के घुटने में चोट लग गई थी। इससे पहले इस 35 वर्षीय खिलाड़ी को अक्टूबर 2024 में महिला टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान गर्दन में चोट लग गई थी। हरमनप्रीत ने हालांकि पिछले महीने महिला प्रीमियर लीग में सफल वापसी की थी। मुंबई इंडियंस ने उनकी अगुवाई में खिताब जीता था।
तेज गेंदबाज रेणुका को भी आयरलैंड के खिलाफ श्रृंखला में विश्राम दिया गया था। वह दिसंबर 2024 में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में तीन मैचों में 10 विकेट लेकर श्रृंखला की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रही थी। वह पिछले कुछ समय से पीठ दर्द से परेशान रही है।
भारतीय टीम इस प्रकार है: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, काशवी गौतम, स्नेह राणा, अरुंधति रेड्डी, तेजल हसब्निस, श्री चरणी, शुचि उपाध्याय।
श्रीलंका में वनडे सीरीज में भारत की कमान संभालेगी हरमनप्रीत कौर
You may also like
हाइलो ओपन: पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन फाइनल में पहुंचे, अनमोल खरब और फ्रांस के पोपोव को दी शिकस्त.
एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने जीते दो स्वर्ण, योगी सरकार ने उपलब्धि पर जताया गर्व.
Asian Para Games 2026: भारतीय पैरालंपिक चैंपियन हरविंदर सिंह और विजय सुंडी को पैरा रिकर्व पुरूष युगल तीरंदाजी में स्वर्ण.
Asian Para Games 2026: हानी और संदीप ने विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण.