Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

SMAT 2025: लंबे समय बाद मैदान पर नजर आएंगे हार्दिक पांड्या, फॉर्म में वापसी करना चाहेंगे सूर्या

SMAT 2025: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अब चोट से उबर गए हैं। उम्मीद की जा रही है कि हार्दिक पांड्या सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में वापसी कर सकते हैं। सितंबर में एशिया कप के दौरान क्वाड्रिसेप्स की चोट लगने के बाद से हार्दिक ने प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है।

फरवरी-मार्च में घरेलू मैदान पर होने वाले टी20 विश्व कप से पहले, हार्दिक केवल सबसे छोटे प्रारूप में ही खेलेंगे। एसएमएटी एक ऐसा मंच होगा जहां वह 9 दिसंबर से शुरू होने वाली दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले अपनी फिटनेस साबित कर सकते हैं।

यह टूर्नामेंट हैदराबाद, अहमदाबाद, कोलकाता और लखनऊ में खेला जाएगा। शार्दुल ठाकुर की अगुवाई वाली मुंबई गत विजेता के रूप में टूर्नामेंट में प्रवेश करेगी। सूर्यकुमार यादव भी मैदान पर खेलते नजर आएंगे। उनके भी मुंबई के ज्यादातर ग्रुप मैच में खेलने की उम्मीद है।

भारतीय टी20 टीम के कप्तान बीते 12 महीनों से रनों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में कप्तान सूर्य कुमार भी फॉर्म में लौटना चाहेंगे। शिवम दुबे के भी ग्रुप चरण में मुंबई के लिए खेलने की उम्मीद है।

रहस्यमयी स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को तमिलनाडु टीम का कप्तान बनाया गया है और वह केवल ग्रुप स्टेज के लिए ही उपलब्ध रहेंगे। केरल के कप्तान संजू सैमसन के लिए भी ऐसे ही हालात हैं।