Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय खेल नीति को दी मंजूरी, 2036 के ओलंपिक खेलों पर नजर

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई वाली केंद्रीय कैबिनेट ने मंगलवार को राष्ट्रीय खेल नीति को मंजूरी दे दी। उम्मीद है कि ये नीति देश भर में खेल के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और एथलेटिक प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए एक रणनीतिक ढांचे के रूप में काम करेगी। 

सरकार ने कहा, "नई नीति मौजूदा राष्ट्रीय खेल नीति, 2001 का स्थान लेती है और भारत को एक वैश्विक खेल महाशक्ति और 2036 ओलंपिक खेलों सहित अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों में उत्कृष्टता के लिए एक मजबूत दावेदार के रूप में स्थापित करने के लिए दूरदर्शी और रणनीतिक रोडमैप तैयार करती है।" 

नीति को हरी झंडी मिलने के बाद खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, "ये ऐतिहासिक नीति जमीनी स्तर पर खेल को बढ़ावा देने, बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, एथलीट विकास का समर्थन करने और भारत को वैश्विक खेलों में एक मजबूत ताकत के रूप में स्थापित करने के लिए एक रणनैतिक रोडमैप की रूपरेखा तैयार करती है।"