Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

शुभमन गिल का शुक्रवार को होगा फिटनेस टेस्ट, दूसरा टेस्ट खेलने पर सस्पेंस बरकरार

IND vs SA: कप्तान शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय क्रिकेट टीम गुरुवार को ट्रेनिंग पर लौट आई, ताकि शनिवार से साउथ अफ्रीका के खिलाफ शुरू होने वाले दूसरे और आखिरी टेस्ट की तैयारी कर सके। टॉप-ऑर्डर बैट्समैन और टेलएंडर्स ने नेट्स पर पसीना बहाया। के. एल. राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल और यशस्वी जायसवाल ने लंबे समय तक प्रैक्टिस की।

हालांकि, कप्तान शुभमन गिल ने प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा नहीं लिया। वो ईडन गार्डन्स में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान गर्दन में आई ऐंठन की समस्या से उबर रहे हैं। उनकी गैरमौजूदगी में साईं सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल ने बल्लेबाजी में एक्स्ट्रा समय बिताया। यानी ये कि अगर गिल अनफिट होते हैं, तो उनमें से किसी एक को रिप्लेसमेंट ऑप्शन के तौर पर मैदान पर उतारा जा सकता है।

सिलेक्शन की चिंताओं के बावजूद कैंप का माहौल शांत दिखा, खिलाड़ियों ने एक-दूसरे के साथ हंसी-मजाक किया। बल्लेबाजी कोच सीतांशु कोटक ने संकेत दिया है कि गिल की गैर-मौजूदगी में ध्रुव जुरेल चौथे नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं।

कोलकाता में 30 रन से मिली हार के बाद भारत की कोशिश मजबूती से वापसी करने की होगी। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में भारतीय टीम 0-1 से पिछड़ गई है। इस हार की वजह से भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के जरूरी पॉइंट्स गंवाने पड़े हैं।