Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

'मैं ज्यादा चिंतित नहीं हूं', शुभमन गिल की फॉर्म को लेकर बोले GT के कोच आशीष नेहरा

IPL 2026: गुजरात टाइटंस के हेड कोच आशीष नेहरा ने भारतीय खिलाड़ी शुभमन गिल का साथ देते हुए कहा कि वो ओपनर की फॉर्म को लेकर ज्यादा चिंतित नहीं हैं। आशीष नेहरा ने कहा कि सिर्फ दो टी20 पारियों के बाद गिल को जज करना "गलत" है, खासकर इतने तेज फॉर्मेट में। उन्होंने कहा, “अगर आईपीएल तीन हफ्ते दूर भी होता, तो भी मुझे चिंता नहीं होती। शुभमन जैसे खिलाड़ियों का मूल्यांकन 2-3 मैचों के बाद नहीं किया जाता।”

इसके बाद नेहरा ने वॉशिंगटन सुंदर को लेकर कहा कि वो भारतीय क्रिकेट के सबसे कंप्लीट युवा ऑलराउंडरों में से एक हैं। उन्होंने सुंदर की नंबर 1 से 7 तक कहीं भी बैटिंग करने, नई बॉल से बॉलिंग करने और सावधानी के साथ फील्डिंग करने की अनोखी काबिलियत की तारीफ की। नेहरा ने कहा, "वॉशिंगटन अभी तैयार भी नहीं है। ज्यादा मौके मिलने पर वो और बेहतर होगा।"

आने वाले आईपीएल ऑक्शन पर जीटी के कोच ने कहा कि फ्रैंचाइज चीजों को सिंपल रखेगी। गिल के टीम में होने और ज्यादातर स्लॉट पहले से ही भरे होने के साथ नेहरा ने कहा कि वो ऑक्शन में जल्दबाजी के बजाय फ्लेक्सिबिलिटी के साथ उतरेंगे। उन्होंने कहा, “हमारी मुख्य टीम तैयार है। हमने केवल 4-5 खिलाड़ियों को ही रिलीज किया है। हम देखेंगे कि बजट कितना है और उसी के अनुसार आगे बढ़ेंगे।”