Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

IND vs ENG: बतौर कप्तान डेब्यू टेस्ट में शुभमन गिल ने जड़ा अर्धशतक, बने सबसे युवा खिलाड़ी

भारत के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल ने भारतीय टीम के लिए बतौर टेस्ट कप्तान डेब्यू करते ही अर्धशतक बना डाला। उन्होंने महज 56 गेंदों में इंग्लैंड के खिलाफ अर्धशतक लगाकर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। गिल 50 से ज्यादा रनों की पारी खेलने वाले नौवें भारतीय टेस्ट कप्तान बन गए। इसके अलावा दाएं हाथ के बल्लेबाज 50+ स्कोर बनाने वाले नौ भारतीय टेस्ट कप्तानों में सबसे युवा बल्लेबाज बन गए। उन्होंने यह कारनामा 25 वर्ष और 285 दिन की उम्र में किया। 

गिल ने भारत के युवा स्टार यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर पहले दिन खेल के सिर्फ 45 ओवरों में भारत को 180 से ज्यादा रन तक पहुंचाया। बता दें कि, भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला लीड्स में खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है।