Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

IND vs SA T20I: पूरी लय में दिखे गिल, हार्दिक ने अभ्यास से बाहर रहने का किया फैसला

IND vs SA T20I: भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 श्रृंखला मंगलवार से शुरू हो रही है। ओडिशा में कटक के बारामती स्टेडियम में मैच से पहले शुभमन गिल ने दो घंटे तक अभ्यास किया, जबकि पूरी तरह से फिट हार्दिक पांड्या ने ट्रेनिंग सत्र से बाहर रहने का फैसला किया। वनडे कप्तान गिल गर्दन में ऐंठन की वजह से 24 दिन तक मैदान से बाहर थे। अभ्यास के दौरान वे पूरी लय में दिखे।

उन्होंने नेट्स पर जाने से पहले फील्डिंग और कैच का अभ्यास किया। नेट्स पर उन्होंने तेज और स्पिन दोनों गेंदबाजों का सामना किया। इनमें जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अभिषेक शर्मा के स्पेल शामिल थे। गिल ने सेंटर विकेट के पास मुख्य कोच गौतम गंभीर के साथ लंबी बातचीत की। फिर वे मिडिल ऑर्डर में आए और कई जोरदार शॉट लगाए। उनके गेंद बार-बार दर्शकों के बीच पहुंच रहे थे।

गिल के साथ विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन ने भी साइड नेट पर अभ्यास किया। इससे लगता है कि वे श्रृंखला के पहले मैच में खेल सकते हैं, हालांकि केरल के खिलाड़ी को शायद मध्यक्रम में ही बल्लेबाजी करने का मौका मिलेगा। सूर्यकुमार पहले ही साफ कर चुके हैं कि गिल ओपनिंग के हकदार हैं।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच टी20 मैच होंगे। भारत उसके बाद न्यूजीलैंड के साथ पांच मैच और एक आधिकारिक अभ्यास मैच खेलेगा। भारत अपने खिताब की रक्षा का अभियान सात फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अमेरिका के खिलाफ शुरू करेगा।