CSK VS RCB: मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स ने आईपीएल 2024 में जीत से आगाज किया है। एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए उद्घाटन मुकाबले में सीएसके ने रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरू को 6 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में सीएसके की यह पहली जीत है। गायकवाड़ ने बतौर कप्तान इस मैच में डेब्यू किया और वह अपने पहले ‘टेस्ट’ में पास हो गए। सीएसके के गढ़ में आरसीबी ने पहले बैटिंग करते हुए 174 रन का स्कोर बनाया, जिसे चेन्नई सुपरकिंग्स ने 18.4 ओवर में 4 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। तो वहीं चेपॉक में चेन्नई की 2008 के बाद से बादशाहत बरकरार है, आपको बता दें कि अभी तक आरसीबी सीएसके को उनके गढ़ में हरा नहीं पाई और वही जलवा चेन्नई ने बरकरार रखा।
गायकवाड़ ने पास किया पहला ही इम्तिहान, जारी रखी बादशाहत
You may also like
हाइलो ओपन: पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन फाइनल में पहुंचे, अनमोल खरब और फ्रांस के पोपोव को दी शिकस्त.
एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने जीते दो स्वर्ण, योगी सरकार ने उपलब्धि पर जताया गर्व.
Asian Para Games 2026: भारतीय पैरालंपिक चैंपियन हरविंदर सिंह और विजय सुंडी को पैरा रिकर्व पुरूष युगल तीरंदाजी में स्वर्ण.
Asian Para Games 2026: हानी और संदीप ने विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण.