Breaking News

कोलकाता समेत आसपास के जिलों में भारी बारिश, 19 जुलाई तक भारी वर्षा का अलर्ट जारी     |   न्यूजीलैंड में 6.3 तीव्रता का तेज भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी     |   रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठ नेटवर्क पर ED का बड़ा एक्शन, कई राज्यों में छापेमारी     |   दिल्ली: रेखा गुप्ता कैबिनेट ने ₹400 करोड़ से अधिक की 'स्टार्टअप और इन्क्यूबेशन नीति' को दी मंजूरी     |   तृणमूल कांग्रेस की सांसद कोयल मल्लिक ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया     |  

तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से किया जा सकता है बाहर

भारतीय क्रिकेट टीम के चयनकर्ता तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को इंग्लैंड टेस्ट के लिए टीम में शामिल करने के इच्छुक नहीं हैं। पिछले तीन महीनों से शमी आउट ऑफ फॉर्म रहे हैं, जब से उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वापसी की है। आईपीएल 2025 में उनके खराब प्रदर्शन और चोटिल होने के कारण चयनकर्ता उन्हें इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम में शामिल नहीं करना चाहते।

एक प्रमुख राष्ट्रीय दैनिक के अनुसार, बीसीसीआई के एक सूत्र ने दावा किया कि शमी बिल्कुल भी लय में नहीं हैं और इसलिए उन्हें टीम में जगह नहीं दी सकती। वो अपना रनअप पूरा करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। बता दें, अनुभवी तेज गेंदबाज ने आखिरी बार 2023 में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में खेला था।

इसके अलावा, सूत्र ने कहा कि टीम की शुरुआती योजना हर टेस्ट में बुमराह या शमी को खिलाना थी। हालांकि, बुमराह के केवल दो या तीन टेस्ट खेलने की संभावना है। बहरहाल चयनकर्ता कथित तौर पर ये समझने की कोशिश कर रहे हैं कि शमी किस समस्या का सामना कर रहे हैं।

शमी ने 180 गेंदों पर 337 रन दिए हैं और आईपीएल 2025 में उनका इकॉनमी रेट 11.23 है। वो सटीक लाइन लेंथ के मामले में भी गेंदबाजी नहीं कर पाए हैं। मार्च की शुरुआत में रिपोर्टों में कहा गया था कि चयनकर्ता इंग्लैंड दौरे पर फैसला लेने से पहले शमी पर कड़ी नजर रखेंगे।