Breaking News

राजकोट में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, दुबई से आ रही थी मुंबई, सभी यात्री सुरक्षित     |   अंकित हत्याकांड: दिल्ली की कोर्ट दोषी ताहिर हुसैन की सजा पर 31 जुलाई को फैसला सुनाएगी     |   'पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस जानबूझकर संसद में हंगामा कर रही', बोले किरेन रिजिजू     |   गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में BAMS एग्जाम से पहले पेपर लीक की आशंका, जांच जारी     |   दिल्ली मालवीय नगर होटल फायर केस: साकेत कोर्ट ने कुक केसर नेगी को जमानत दी     |  

फिडे महिला ग्रैंड प्रिक्स का पांचवां चरण, 13-24 अप्रैल तक पुणे में किया जाएगा आयोजित

New Delhi: मौजूदा विश्व रैपिड चैंपियन ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी, ओलंपियाड स्वर्ण विजेता जीएम हरिका द्रोणावल्ली, जीएम वैशाली रमेशबाबू और दिव्या देशमुख समेत कई शीर्ष भारतीय शतरंज खिलाड़ी 13 से 24 अप्रैल तक यहां फिडे महिला ग्रैंड प्रिक्स के पांचवें चरण में शामिल होंगी।

ये टूर्नामेंट महाराष्ट्र शतरंज संघ द्वारा आयोजित किया जाएगा और इसमें चीन की जीएम झू जिनर, रूस की पोलिना शुवालोवा, पोलैंड की एलिना काश्लिंस्की, बुल्गारिया की सलीमोवा नर्ग्युल, मंगोलिया की बटखुयाग और जॉर्जिया की मेलिया सालोम भी शामिल होंगी।

फिडे ग्रैंड प्रिक्स सीरीज में 14 शीर्ष खिलाड़ी शामिल होंगे, जिन्हें सीरीज के पहले राउंड में उनके प्रदर्शन के आधार पर चुना गया है और साथ ही छह वाइल्ड कार्ड एंट्री भी होंगी। अंतरराष्ट्रीय मास्टर दिव्या वाइल्ड कार्ड एंट्री में शामिल हैं।