Breaking News

ब्रिक्स समिट के दूसरे दिन की शुरुआत, भारत मंडपम पहुंच रहे लीडर     |   सिक्किम के रिम्बी में भारी भूस्खलन, खतरे की जद में आए दो मकान     |   इंडोनेशिया में 240 लोगों को लेकर निकला जहाज समंदर में लापता     |   आंध्र प्रदेश में ट्रक और ऑटो की जोरदार टक्कर, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत     |   कुलगाम में आतंकी नेटवर्क पर CIK का शिकंजा, कई इलाकों में तलाशी अभियान जारी     |  

भारत के खिलाफ सतर्क होकर खेलेगा इंग्लैंड: ब्रेंडन मैकुलम

बल्लेबाजी की आक्रामक शैली ‘बैज़बॉल’ के जनक इंग्लैंड के कोच ब्रेंडन मैकुलम ने सोमवार को ये कहकर सभी को हैरान कर दिया कि उनकी टीम भारत के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज में बेहद सतर्क होकर खेलेगी। मैकुलम मई 2022 से इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कोच हैं और उनके रहते हुए टीम ने कई अच्छी सफलताएं हासिल की हैं। भारत के खिलाफ सीरीज में हालांकि वे पहली बार सीमित ओवरों के प्रारूप में ये जिम्मेदारी संभालेंगे।

मैकुलम ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं जानता हूं कि ये दौरा मुश्किल होने वाला है क्योंकि हमारा सामना भारत की मजबूत टीम से हो रहा है लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि हमारी टीम सतर्क शैली की क्रिकेट खेलेगी।’’

दोनों टीम के बीच पांच मैच की टी20 सीरीज का पहला मैच बुधवार को यहां ईडन गार्डंस में खेला जाएगा। इसके बाद तीन एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच की सीरीज होगी जो 19 फरवरी से पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण होगी। मैकुलम ने कहा कि ये शानदार और रोमांचक सीरीज होगी। हमें दो महीने पहले से इसके बारे में पता था और ये शानदार है।