Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

इंग्लैंड ने टी-20 सीरीज में विंडीज का किया क्लीन स्वीप, आखिरी टी-20 में 37 रन से हराया

वेस्टइंडीज को तीसरे टी20 मैच में 37 रन से हराकर इंग्लैंड ने तीन मैचों की श्रृंखला 3-0 से जीत ली। पहले बल्लेबाजी के लिए भेजे जाने पर इंग्लैंड ने तीन विकेट पर 248 रन बनाए। बेन डकेट ने 46 गेंद में 84 रन बनाए और पहले विकेट के लिए जैमी स्मिथ के साथ 120 रन की साझेदारी की।

स्मिथ ने 26 गेंद में पांच छक्कों की मदद से 60 रन बनाए। दस ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर एक विकेट पर 135 रन था। कप्तान हैरी ब्रूक (35) और जैकब बेथेल (36) ने 5.1 ओवर में 70 रन जोड़े। 

वेस्टइंडीज की टीम आठ विकेट पर 211 रन ही बना सकी रोवमैन पॉवेल ने 45 गेंद में नाबाद 79 रन बनाये जबकि शाइ होप ने 27 गेंद में 45 रन जोड़े। इंग्लैंड ने वनडे श्रृंखला भी 3-0 से जीती थी। अब इंग्लैंड की टीम 20 जून से भारत के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलेगी।