Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

IPL 2026: ‘ज्यादा मत सोचो, अपने खेल पर भरोसा रखो’- पंत के इस मंत्र ने मुकुल को बनाया मैच का हीरो

IPL 2026: कप्तान ऋषभ पंत की एक सीधी-सादी लेकिन असरदार सलाह ने लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के बल्लेबाज मुकुल चौधरी को आईपीएल 2026 का सबसे यादगार मैच जिताने वाला हीरो बना दिया। इस युवा खिलाड़ी ने बताया कि पंत का ये संदेश कि "ज्यादा मत सोचो" और अपने स्वाभाविक खेल पर टिके रहो, ने उनके खेलने के तरीके में अहम भूमिका निभाई। गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ एलएसजी ने मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत हासिल की, जिसमें मुकुल ने दमदार प्रदर्शन किया।

मुकुल ने मैच के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "ऋषभ भाई ने मुझसे कहा कि मैं ज्यादा न सोचूं और बस अपने खेल पर ध्यान दूं। उन्होंने कहा कि अगर मैं ज्यादा सोचूंगा, तो मुझ पर दबाव आ जाएगा। ये बात मेरे मन में घर कर गई।"

ये साफ सोच उनकी बल्लेबाजी में भी दिखी और उन्होंने 27 गेंदों में 54 रनों की तूफीनी पारी खेली, जिसमें सात छक्के और दो चौके शामिल थे। इसके साथ ही उन्होंने एलएसजी को अंतिम गेंद पर तीन विकेट से रोमांचक जीत दिलाई। 

चौधरी ने बताया कि पिछले कुछ महीनों में उन्होंने अपनी मानसिक स्थिरता को बेहतर बनाने पर काम किया है, जिसकी वजह से वे मैच को अंत तक ले जा पाए और दबाव में भी उसे खत्म कर सके। उन्होंने कहा, "पहले मैं जल्दबाजी करता था, लेकिन अब मैं शांत रहने और अंत तक बल्लेबाजी करने पर ध्यान देता हूं। अगर मैं अंत तक क्रीज पर टिका रहता हूं, तो मुझे यकीन है कि मैं अपनी टीम के लिए मैच जीत सकता हूं।"

मैच के एक मुश्किल दौर में बल्लेबाजी करने आए चौधरी ने अपना संयम बनाए रखा और आवेश खान के साथ मिलकर 54 रनों की नाबाद साझेदारी की। इस तरह उन्होंने लगभग अकेले दम पर ही टीम को जीत की मंजिल तक पहुंचाया।