Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

ध्रुव जुरेल का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में खेलना तय, नीतीश रेड्डी हो सकते हैं बाहर

IND vs SA Test: भारतीय टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने बताया है कि विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव जुरेल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला टेस्ट खेलेंगे जबकि ऑलराउंडर नितीश रेड्डी टीम से बाहर रह सकते हैं। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट 14 नवंबर से शुरू होगा।

जुरेल को एक विशुद्ध बल्लेबाज़ के रूप में टीम में शामिल किया जा सकता है क्योंकि बतौर विकेटकीपर ऋषभ पंत टीम में वापस आ गए हैं। जुरेल ने इस साल घरेलू सीज़न में 140, 1, 56, 125, 44 और 6, 132 और नाबाद 127 जैसी पारियां खेली हैं।

अपनी पिछली आठ प्रथम श्रेणी पारियों में एक शतक, एक अर्धशतक और एक 40 से ज़्यादा रन बना चुके जुरेल की टीम में शामिल किए जाने की पूरी उम्मीद थी और ऐसा ही होने भी जा रहा है।