Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

दिनेश लाड ने रोहित शर्मा को पद्म श्री मिलने पर जताई खुशी कहा- वह इसके पूरी तरह हकदार थे

विश्व कप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा को पद्म श्री दिए जाने पर उनके बचपन के कोच दिनेश लाड गर्व से फूले नहीं समा रहे हैं। उनका कहना है कि पूर्व भारतीय कप्तान ने देश को गौरवान्वित किया है और वे इस सम्मान के पूरी तरह हकदार हैं। यह पुरस्कार उन्हें मिलना ही चाहिए।

रोहित शर्मा और हरमनप्रीत कौर सहित नौ खिलाड़ियों को रविवार को भारत सरकार द्वारा पद्म पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा, यह देखकर मुझे बहुत खुशी हो रही है कि जिस बच्चे को मैं 13 साल की उम्र से देखता आ रहा हूं, उसे अब पद्म श्री पुरस्कार मिल रहा है।"

रोहित ने पिछले साल टी20 विश्व कप में कप्तानी करते हुए भारत की जीत के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। 2025 में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से भी संन्यास ले लिया, हालांकि वे वनडे खेलते रहे। उन्होंने आगे कहा, "रोहित ने दो आईसीसी खिताब दिलाकर देश को गौरवान्वित किया है और देश के लिए कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। वे इस उपलब्धि के पूरी तरह हकदार थे।"