Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

दिल्ली प्रीमियर लीग दो अगस्त से होगी शुरू, प्रत्येक टीम खेलेगी 10 मैच

New Delhi: दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) दो अगस्त से पुरुषों की प्रतियोगिता के साथ शुरू होगी जबकि महिलाओं की प्रतियोगिता 17 अगस्त से खेली जाएगी। पुरुषों का फाइनल 31 अगस्त को होगा। पुरुष वर्ग में चार-चार टीमों के दो ग्रुप बनाए गए हैं। 

ग्रुप ए में आउटर दिल्ली वॉरियर्स, सेंट्रल दिल्ली किंग्स, न्यू दिल्ली टाइगर्स और नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स जबकि ग्रुप बी में वेस्ट दिल्ली लायंस, ईस्ट दिल्ली राइडर्स, साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज़ और पुरानी दिल्ली 6 शामिल हैं। प्रत्येक टीम अपने ग्रुप की तीन टीमों के साथ दो-दो मैच खेलेगी। इसके बाद दूसरे ग्रुप की चार टीमों के साथ एक-एक मैच खेलेगी। इस तरह से प्रत्येक टीम कुल 10 मैच खेलेगी। 

अंक तालिका में शीर्ष पर रहने वाली चार टीमें प्लेऑफ़ में पहुंचेंगी। शीर्ष दो टीमें क्वालीफायर एक में आमने-सामने होंगी, जिसमें विजेता को सीधे फ़ाइनल में जगह मिलेगा। तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमें एलिमिनेटर में एक दूसरे का सामना करेंगी, जिसमें हारने वाली टीम बाहर हो जाएगी। 

एलिमिनेटर की विजेता टीम क्वालीफायर एक में हारने वाली टीम से क्वालीफायर दो में भिड़ेगी। इसमें जीत दर्ज करने वाली टीम फाइनल में क्वालीफायर एक की विजेता टीम का सामना करेगी। महिलाओं की प्रतियोगिता 17 से 24 अगस्त तक खेली जाएगी। इसमें चार टीम भाग लेंगी जो एक दूसरे के खिलाफ दो-दो मैच खेलेगी। अंक तालिका में शीर्ष पर रहने वाली दो टीम फाइनल में जगह बनाएंगी।