Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स को तगड़ा झटका, बेन डकेट ने आईपीएल खेलने से किया मना

IPL 2026: बेन डकेट ने दिल्ली कैपिटल्स के साथ आईपीएल 2026 में खेलने से मना कर दिया है। संशोधित नियमों के अनुसार, इंग्लैंड के इस सलामी बल्लेबाज पर लीग और नीलामी से दो साल का प्रतिबंध लग सकता है। पिछले साल की नीलामी में कैपिटल्स ने बेन डकेट को 2 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन एशेज में निराशाजनक प्रदर्शन और हाल ही में हुए टी20 विश्व कप में टीम से बाहर रहने के बाद अब वो घर पर समय बिताना और लाल गेंद से क्रिकेट खेलना चाहते हैं।

डकेट ने कहा, "यह बहुत मुश्किल फैसला था और मैं दिल्ली में सभी से माफी मांगना चाहता हूं कि मैं नहीं आ रहा हूं।" उन्होंने आगे कहा, "जब मैंने नीलामी में अपना नाम दर्ज कराया था, तब मुझे लगा था कि ये एक शानदार मौका होगा और दिल्ली जैसी फ्रेंचाइजी द्वारा मुझे चुनना अद्भुत था। मैं बहुत खुश था। यह दुनिया की सर्वश्रेष्ठ प्रतियोगिता है जिसमें सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी खेलते हैं, और ये एक शानदार अनुभव होता।"

आईपीएल 2025 से पहले संशोधित किए गए नियमों के अनुसार, नीलामी में चुने जाने के बाद लीग से हटने वाले विदेशी खिलाड़ियों को दो साल के प्रतिबंध का सामना करना पड़ेगा अगर उनके पास ऐसा करने का कोई वैध कारण नहीं है। आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के अनुसार, चोट या चिकित्सीय स्थिति में नियम लागू नहीं होता।

बेन डकेट ने कहा, “मुझे नहीं पता कि आईपीएल में कभी खेले बिना मैं संभावित रूप से इसे अलविदा कह रहा हूं या नहीं। मेरी वर्तमान उम्र (31) को देखते हुए, यह मेरे लिए मुश्किल हो सकता है, लेकिन मुझे उम्मीद है कि एक दिन मैं दिल्ली का प्रतिनिधित्व कर पाऊंगा। मैंने इस बारे में बहुत सोचा है और जानता हूं कि यह मेरे करियर के लिए सही निर्णय है।”

बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज ने सभी पांच एशेज टेस्ट में हि्सा लिया, लेकिन उनका प्रदर्शन खराब रहा, उन्होंने 10 मैचों में 20.20 की औसत से 202 रन बनाए और एक भी अर्धशतक नहीं लगाया।

बेन डकेट ने कहा, “मैंने यह निर्णय स्वयं लिया है। मैंने घर से दूर कई जगहों पर काफी समय बिताया है और मुझे लगा कि इंग्लैंड के लिए खेलने के लिए तैयार होने का सबसे अच्छा तरीका यही है कि मैं अभी घर पर रहूं, अपने मन और शरीर को तरोताजा करूं।”