Breaking News

ईरान पर अमेरिकी हमलों में भारी तबाही; 260 से ज्यादा लोग घायल, स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा दावा     |   यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा समुद्री हमला, ड्रोन अटैक में 20 रूसी जहाज तबाह     |   भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया आर्थिक विकास के लिए बड़ा कदम     |   मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और डंपर की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत     |   परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का बड़ा फैसला, संसद में बिल को देंगे समर्थन     |  

इंग्लैंड टीम के पूर्व कप्तान ने ऋषभ पंत की जमकर की तारीफ, कहा- वो 'असाधारण' है

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान डेविड गॉवर ने मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में पैर के अंगूठे में फ्रैक्चर के बावजूद बल्लेबाजी करने के साहसिक फैसले के लिए ऋषभ पंत की जमकर तारीफ की है। उन्होंने भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज को "असाधारण" बताया है। गॉवर ने कहा कि पंत भले ही चोट से जूझ रहे हों लेकिन उनका टैलेंट और धैर्य भारतीय टीम के लिए खास है।

गैरी सोबर्स और ब्रायन लारा जैसे दिग्गज बाएं हाथ के बल्लेबाजों से पंत की तुलना करते हुए गॉवर ने कहा कि इस भारतीय स्टार में वो काबिलियत है जिसे सिखाया या दोहराया नहीं जा सकता। ऋषभ पंत ने चोट से जूझते हुए मैनचेस्टर टेस्ट की पहली पारी में 54 रन बनाए। वे शार्दुल ठाकुर के आउट होने के बाद जब मैदान पर उतरे तो भारत का स्कोर 6 विकेट पर 314 रन था। पंत को जोफ्रा आर्चर ने आउट किया।