Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

PKL 12: फाइनल में आमने-सामने होंगे दबंग दिल्ली और पुणेरी पल्टन, शुक्रवार को खेला जाएगा मुकाबला

PKL 12: दबंग दिल्ली और पुणेरी पल्टन प्रो कबड्डी लीग के 12वें सत्र के फाइनल में शुक्रवार को खिताब के लिये त्यागराज इंडोर स्टेडियम में आमने सामने होंगे। दोनों टीमें लीग चरण के बाद शीर्ष दो स्थानों पर रहकर फाइनल में पहुंची है। आठवें सत्र की चैम्पियन दबंग दिल्ली ने पहले क्वालीफायर में टाइब्रेकर में पुणेरी पल्टन को 6-4 से हराया था।

कप्तान अंशु मलिक और कोच तथा पूर्व कप्तान जोगिंदर नरवाल की दिल्ली टीम ने पूरे सत्र में निर्णायक क्षणों में जबर्दस्त खेल का प्रदर्शन किया है। दूसरी ओर पुणेरी पल्टन ने दूसरे क्वालीफायर में तेलुगू टाइटंस को हराकर चार सत्रों में तीसरी बार फाइनल में जगह बनाई।

कोच अजय ठाकुर और कप्तान असलम ईनामदार की पुणेरी टीम लीग तालिका में शीर्ष पर रही थी।