क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने शुक्रवार को कहा कि वह भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव पर ‘करीबी नजर’ रखे हुए है, क्योंकि 20 से अधिक ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी और कोच मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग और पाकिस्तान सुपर लीग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
आईपीएल पर गुरुवार को उस समय अनिश्चितता के बादल मंडराने लगे जब आसपास के शहरों में हवाई हमले की संभावना के कारण धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मैच बीच में ही रद्द करना पड़ा। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) अभी मौजूदा स्थिति की समीक्षा कर रहा है। इस बीच, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बढ़ती सुरक्षा चिंताओं के कारण पाकिस्तान सुपर लीग के बाकी मैचों को यूएई में स्थानांतरित करने का फैसला किया है।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बयान में कहा, ‘‘हम ऑस्ट्रेलिया सरकार, पीसीबी, बीसीसीआई और स्थानीय सरकारी अधिकारियों से नियमित सलाह और अपडेट प्राप्त करने सहित पाकिस्तान और भारत की स्थिति पर करीबी नजर रखना जारी रखेंगे। हम अपने खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के सदस्यों के साथ भी संपर्क में हैं।’’
पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड और कोच रिकी पोंटिंग और ब्रैड हैडिन आईपीएल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जबकि पूर्व बल्लेबाज डेविड वार्नर, तेज गेंदबाज रिले मेरेडिथ और सीन एबॉट जैसे खिलाड़ी पीएसएल में खेल रहे हैं।
स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, कई ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की है और वे जल्द से जल्द भारत छोड़ने के इच्छुक हैं।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की भारत और पाकिस्तान की स्थिति पर करीबी नजर
You may also like
हाइलो ओपन: पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन फाइनल में पहुंचे, अनमोल खरब और फ्रांस के पोपोव को दी शिकस्त.
एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने जीते दो स्वर्ण, योगी सरकार ने उपलब्धि पर जताया गर्व.
Asian Para Games 2026: भारतीय पैरालंपिक चैंपियन हरविंदर सिंह और विजय सुंडी को पैरा रिकर्व पुरूष युगल तीरंदाजी में स्वर्ण.
Asian Para Games 2026: हानी और संदीप ने विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण.