Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

IPL 2025: क्या अंपायरों के बल्ले की जांच से लंबे-लंबे छक्के बंद हो जाएंगे? खिलाड़ियों ने दी अपनी प्रतिक्रिया

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा सत्र के दौरान मैदानी अंपायरों ने खिलाड़ियों को गलत तरीके से फायदा उठाने से रोकने के लिए बल्लों के साइज की रैंडम जांच शुरू कर दी है। बल्लों के साइज की जांच करना पहले से लागू है, लेकिन पिछले साल तक ये प्रक्रिया ड्रेसिंग रूम के अंदर ही अपनाई जाती थी।

बीसीसीआई ने पावर-हिटिंग के समय ज्यादा सतर्क रहने के लिए मैच अधिकारियों को जरूरत पड़ने पर लाइव मैच में भी बल्ले के किसी भी हिस्से की जांच करने की इजाजत दे दी है। पूर्व क्रिकेटर अतुल वासन ने मामले में कहा कि कई नई बातें सामने आई हैं, लेकिन कुछ को आईसीसी ने प्रतिबंधित कर दिया है।

राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज नितीश राणा ने बैट चेक विवाद पर कहा, 'बैट चेक से कोई समस्या नहीं है, ये अंपायर का अधिकार है।' राजस्थान रॉयल्स के शिमरॉन हेटमायर, आरसीबी के फिल साल्ट और मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या के बल्ले को फील्ड ऑफ प्ले (एफओपी) पर बैट गेज से नापा गया था।

दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज मोहित शर्मा ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अंपायर बल्ले की जांच करेंगे तो लंबे लंबे छक्कों पर रोक लग जाएगी। रिकॉर्ड के लिए सभी बल्ले जांच में सही मिले। हालांकि, जब बीसीसीआई से पूछा गया कि क्या बल्ले के साइज का उल्लंघन हुआ है, तो उसने चुप्पी साध ली, जिसके कारण रैंडम जांच की गई।

थोड़ी ज्यादा मोटाई या किनारे पर थोड़ी ज्यादा लकड़ी इन दिनों बहुत अंतर पैदा करती है, जहां गलत हिट भी अलग-अलग मैदानों पर स्टेडियम की दर्शक दीर्घा में 10वीं लाइन तक  चली जाती है।