Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

रियान पराग ने तीनों फॉर्मेट खेलने की अपनी जताई इच्छा, फिटनेस को बताया खेल की सबसे बड़ी कुंजी

भारत के युवा बल्लेबाज और असम के ऑलराउंडर रियान पराग ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में भारत की ओर से खेलने की अपनी इच्छा जताई। हाईरॉक्स दिल्ली फिटनेस इवेंट के मौके पर शनिवार को उन्होंने कहा कि फिटनेस उनके करियर का अहम हिस्सा है और ये आधुनिक क्रिकेट की शारीरिक मांगों को पूरा करने में काफी मददगार है।

रियान पराग ने कहा, "मैं तीनों फॉर्मेट में खेल रहा हूं। उम्मीद है कि चोट से दूर रहूं। अगर ऐसा हो सका तो मैं अपने लक्ष्य के करीब पहुंच सकता हूं।" उन्होंने मैदान से बाहर की ट्रेनिंग को भी बहुत जरूरी बताया।

पराग ने कहा, "हमारे खेल में बहुत चोटें होती हैं। ये बहुत कठिन है, कई बार बिना गलती के भी खिलाड़ी चोटिल हो जाते हैं। फिट रहना हमें रिकवरी में मदद करता है। जब आप पांच-छह महीने क्रिकेट से दूर रहते हैं, तब आपके पहले किए गए ट्रेनिंग और फिटनेस वर्क का असर दिखता है।" 

इसके साथ उन्होंने ये भी कहा, "साल के 365 दिन अपने शरीर की देखभाल करना जरूरी है, ताकि हम चोट के समय और उसके बाद भी बेहतर प्रदर्शन कर सकें।" रियान पराग का ये बयान उनके क्रिकेट के प्रति समर्पण और देश के लिए सभी फॉर्मेट्स में खेलने की मजबूत चाह को दर्शाता है।