Breaking News

बिहार: नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 35 एजेंडों पर मोहर लगी     |   दिल्ली में राहुल गांधी के घर के बाहर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया     |   दिल्ली: AI समिट में प्रोटेस्ट करने वाले यूथ कांग्रेस के 4 कार्यकर्ता अरेस्ट, पटियाला हाउस कोर्ट में होगी पेशी     |   दिल्ली BJP कार्यकर्ता कल सुबह 10 बजे कांग्रेस मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन करेंगे     |   गुजरात: वलसाड में कपराड़ा के कुंभ घाट पर कार और ट्रक की टक्कर, 7 लोगों की मौत     |  

T20 WC: 'अंडरडॉग' के बावजूद हम सहज हैं, भारत के खिलाफ मैच से पहले बोले जिम्बाब्वे के सहायक कोच

T20 WC: जिम्बाब्वे के सहायक कोच डॉयन इब्राहिम ने कहा कि भारत के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर आठ मैच से पहले वे छुपेरुस्तम (अंडरडॉग) कहे जाने के बावजूद सहज हैं और उनकी टीम ने तैयारी में सभी चीजें सही की हैं। इब्राहिम ने ये भी कहा कि उनकी टीम के लिए भी जरूरी ये है कि इस मौके पर वे घबराएं नहीं।

जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को छह विकेट से हराकर ग्रुप बी में शीर्ष स्थान हासिल किया। सुपर आठ चरण में जिम्बाब्वे का सामना मौजूदा चैंपियन भारत, दो बार के चैंपियन वेस्टइंडीज और 2024 के फाइनल में पहुंचे दक्षिण अफ्रीका से होगा। इब्राहिम ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि रैंकिंग और हर दूसरा पैमाना हमें छुपारुस्तम ही बताएगा जो बिल्कुल ठीक है। मुझे लगता है कि जब हम इस साल विश्व कप में आए तो हम निश्चित रूप से ग्रुप में ‘अंडरडॉग’ थे और हम इसी तरह खेलना करना पसंद करते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि सिकंदर रजा ने कुछ दिन पहले इस बारे में बात की थी कि ‘अंडरडॉग’ होने का फायदा यह है कि हम उन मुकाबलों या उस खास मैच में बिना किसी दबाव के जाते हैं क्योंकि सारा दबाव भारत में मेजबान टीम पर ही होता है क्योंकि वे अपनी ही घरेलू परिस्थितियों में खेलते हैं जिनसे वे वाकिफ हैं। ये एक ऐसा प्रारूप है जिसमें वे धीरे-धीरे सुधार कर रहे हैं और मजबूत होते जा रहे हैं।’’

हालांकि इब्राहिम ने कहा कि जब जिम्बाब्वे की टीम भारत से भिड़ेगी तो उसे घबराने से बचना होगा। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे लिए ये पक्का करना सबसे बड़ी चुनौती होगी कि हम सबसे पहले तो इस मौके से घबराएं नहीं और फिर दर्शकों के साथ माहौल से घबराएं नहीं, विशेषकर जब भारतीय टीम लय में हो क्योंकि वे ऐसा करेंगे ही। ’’

उन्होंने कहा कि टीम ने इस चुनौती के लिए पूरी तैयारी की थी। उन्होंने कहा, ‘‘तैयारी के मामले में और योजना के मामले में, हम इस बात से सहज महसूस करेंगे कि हमने मैच के लिए सभी सही चीजें कीं। ’’