Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

नौसेना प्रमुख ने डूरंड कप की विरासत की तारीफ की, खेल भावना की शानदार मिसाल बताया

New Delhi: ऐतिहासिक 134 वीं डूरंड कप प्रतियोगिता के शुभारंभ के मौके पर नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने नेपाल और मलेशिया सहित 24 प्रतिभागी टीमों को अपनी शुभकामनाएं दीं। इस टूर्नामेंट को "भारत की खेल परंपरा का स्थायी प्रतीक" बताते हुए एडमिरल त्रिपाठी ने डूरंड कप की अहमियत पर रोशनी डाली। 

एडमिरल त्रिपाठी ने दुनिया के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंटों में से एक डूरंड कप के साथ भारतीय नौसेना के निरंतर जुड़ाव पर भी खुशी जताई।