भारतीय सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली को चैम्पियंस ट्रॉफी का प्रारूप हमेशा से ही पसंद था चूंकि इसमें आठ प्रतियोगी टीमों को पहले मैच से ही अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होता है । चैम्पियंस ट्रॉफी 2017 के बाद पहली बार हो रही है जब फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को हराया था ।
भारतीय टीम गुरुवार को बांग्लादेश के खिलाफ पहला मैच खेलेगी । कोहली ने स्टार स्पोटर्स से कहा ,‘‘ यह टूर्नामेंट लंबे समय बाद हो रहा है । मुझे हमेशा से यह टूर्नामेंट पसंद था । यह निरंतरता का परिचायक है क्योंकि आपको क्वालीफाई करने के लिये शीर्ष आठ में रहना होता है । प्रतिस्पर्धा का स्तर भी बहुत अच्छा है ।’’ कोहली 2009, 2013 (जब भारत चैम्पियन बना था) और 2017 में यह टूर्नामेंट खेल चुके हैं ।
उन्होंने कहा ,‘‘वनडे प्रारूप में इसका दबाव टी20 विश्व कप जैसा होता है । वहां भी आपको लीग चरण में तीन या चार मैच मिलते हैं और शुरूआत अच्छी नहीं करने पर दबाव बन जाता है । पहले ही मैच से दबाव रहता है और यही वजह है कि मुझे यह पसंद है । आपको पहले ही मैच से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होता है ।’’
भारतीय टीम 23 फरवरी को पाकिस्तान से और दो मार्च को न्यूजीलैंड से खेलेगी । भारत के सारे मैच दुबई में हो रहे हैं जबकि बाकी मैच मेजबान पाकिस्तान में होंगे ।
चैम्पियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट हमेशा से ही पसंद था: विराट कोहली
You may also like
हाइलो ओपन: पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन फाइनल में पहुंचे, अनमोल खरब और फ्रांस के पोपोव को दी शिकस्त.
एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने जीते दो स्वर्ण, योगी सरकार ने उपलब्धि पर जताया गर्व.
Asian Para Games 2026: भारतीय पैरालंपिक चैंपियन हरविंदर सिंह और विजय सुंडी को पैरा रिकर्व पुरूष युगल तीरंदाजी में स्वर्ण.
Asian Para Games 2026: हानी और संदीप ने विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण.