Breaking News

पंजाब में पराली जलाने के 3144 मामले, 1077 किसानों पर लगा पर्यावरण मुआवजा     |   GRAP-3 के बावजूद जहरीली दिल्ली-NCR की हवा, AQI 400 के पार     |   व्हाइट हाउस में ट्रंप ने मनाई दिवाली, राष्ट्रपति को भेंट की गई हनुमान चालीसा     |   आज से दो दिन अयोध्या दौरे पर CM योगी, कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा     |   SIR के खिलाफ आज कोच्चि में CJP का प्रदर्शन, विरोध मार्च का ऐलान     |  

अभी उनकी जरूरत खिलाड़ी के रूप में है, अजित अगरकर ने बताई बुमराह को टेस्ट कप्तानी ना देने की वजह

बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर ने शनिवार को बताया कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड टेस्ट श्रृंखला के सभी मैच में उपलब्ध नहीं होंगे। अगरकर ने कहा कि बुमराह लगातार विकेट लेने के कारण भारतीय टीम के लिए खिलाड़ी के रूप में ज्यादा उपयोगी हैं। ये फैसला इस दिग्गज के प्रदर्शन को ध्यान में रखकर किया गया है। गिल के अलावा बुमराह भी कप्तानी के मजबूत दावेदार थे, लेकिन चयनकर्ताओं ने पंजाब के 25 साल के बल्लेबाज को कप्तानी सौंपने का फैसला किया।

अजित अगरकर ने बताया, "फिजियो और डॉक्टर ने हमें बताया कि वे सभी पांच टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। देखते हैं क्या होता है। अगर वे तीन-चार मैच में भी खेलें तो जिता सकते हैं। आपने आईपीएल में उनका प्रदर्शन देखा। हमें खुशी है कि वे टीम का हिस्सा हैं।" 

आगे उन्होंने बताया, “उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में कप्तानी की। वे उप-कप्तान थे। लेकिन वे सभी मैच के लिए उपलब्ध नहीं थे। हमें लगता है कि खिलाड़ी के रूप में उनकी ज्यादा जरूरत है। खेलने के साथ-साथ कप्तानी और 15-16 खिलाड़ियों को संभालने पर काफी दबाव होता है। इससे ध्यान भटकता है। हमें खिलाड़ी के रूप में उनकी जरूरत है। वे इस बात को जानते हैं और उन्हें ये मंजूर है।”