Breaking News

तमिलनाडु: त्रिची में विशाल जनसभा आयोजित करेगी DMK, 10 लाख कार्यकर्ता लेंगे भाग     |   बिहार राज्यसभा चुनाव में नाम वापसी का आखिरी दिन, 5 सीटों पर छह उम्मीदवारों ने किया नामांकन     |   मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच सऊदी अरब के रक्षा मंत्री को ऑस्ट्रेलिया के डिप्टी PM ने किया फोन     |   गाजा में इजरायल रक्षा बलों की बड़ी एयरस्ट्राइक, दो लड़कियों समेत छह फिलिस्तीनियों की मौत     |   ईरान युद्ध का असर: कच्चे तेल की कीमतें $100 प्रति बैरल से ज्यादा हुई     |  

IND vs WI: कप्तान शुभमन गिल का शानदार प्रदर्शन जारी, 10वां टेस्ट शतक जड़ा

IND vs WI: भारत के कप्तान और स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल ने लाल गेंद क्रिकेट में अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए शनिवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ बतौर कप्तान अपना पहला और टेस्ट क्रिकेट में कुल मिलाकर 10वां शतक जड़ा।

20 रन से आगे की अपनी पारी को बढ़ाते हुए गिल ने 177 गेंद में 13 चौकों और एक छक्के की मदद से अपना शतक पूरा किया। भारतीय कप्तान के रूप में यह उनका पांचवां शतक था, जिनमें से चार शतक इंग्लैंड के खिलाफ कप्तान के रूप में उनकी पहली टेस्ट सीरीज के दौरान आए थे, जहां उन्होंने चार बार 100 से ज्यादा रनों की पारी खेली थी।

शुभमन गिल अब विराट कोहली के साथ रिकॉर्ड बुक में शामिल हो गए हैं और एक कैलेंडर वर्ष में पांच टेस्ट शतक लगाने वाले केवल दूसरे भारतीय कप्तान बन गए हैं। कोहली ने यह उपलब्धि 2017 और 2018 में लगातार दो वर्षों में हासिल की थी।